Housefull 5 collection day 11 अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 की खूब चर्चा चल रही है। सिनेमा लवर्स इस मूवी को खूब प्यार दे रहे हैं। भारत में ही नहीं दुनियाभर में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म के 11वें दिन का कलेक्शन (Housefull 5 Collection Day 11) सामने आ गया है।
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा को उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन जैसे तमाम किरदारों की जरूरत उन्होंने बड़े पर्दे पर बखूबी निभाई है। खासकर लोगों के बीच उनकी कुछ हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्मों का जिक्र होता है। साल 2025 एक्टर के लिए लकी साबित हुआ है, क्योंकि हाउसफुल 5 उनकी तीसरी फिल्म बन गई है, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कलेक्शन कर रही है। दुनियाभर में अक्षय कुमार की फिल्म कमाई के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म बीते ही दिन 150 करोड़ की कमाई भारत में पार कर चुकी है। रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आमतौर पर देखने को मिलती है, क्योंकि मंडे को कम लोग फिल्में देखने जाते हैं। इसके बावजूद हाउसफुल 5 का 11वें दिन का प्रदर्शन बेहतर माना जा सकता है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 की कहानी कॉमेडी से भरपूर है। इस हिट फ्रेंचाइजी में इस बार मर्डर मिस्ट्री को भी शामिल किया गया | साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के दो क्लाइमैक्स थिएटर्स में रिलीज किए, जिसके कारण मूवी को लेकर काफी बज बन गया। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 24 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया। इसके साथ, यह फिल्म इस साल की टॉप ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने कहा कि यह केवल देखने का नजरिया होता है। हमने फिल्म को केवल मनोरंजन के इरादे से बनाया है। इस फिल्म पर अभद्र टिप्पणी और लड़कियों को वस्तु के तौर पर दिखाने के आरोप लगे।