Site icon SACHTIME

Salman khan; माफी मांगा सलमान को धमकी देने वाला

sachtime

Salman khan; माफी मांगा सलमान को धमकी देने वाला
बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले और उनसे 5 करोड़ की मांग करने वाले व्यक्ति अब माफी मांग रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उस मोबाइल नंबर से माफीनामा मिला जिस मोबाइल का इस्तेमाल पहले धमकी भरा मैसेज भेजने के लिए किया गया था। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर प्राप्त किया गया माफीनामा संदेश अधिकारियों के मुताबिक जांच में पता चला कि माफीनामा इस मोबाइल नंबर से भेजा गया जिससे धमकी से भरा मैसेज भेजा गया था धमकी भरे मैसेज में कहा गया था कि इसे हल्के में ना ले अगर सलमान जिंदा रहना चाहते हो तो लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए तो हालात बाबा सिद्दिकी से भी बत्तर होगी सूत्र के अनुसार संदेश देने वाले ने कहा कि यह मैसेज गलती से गया और इसके लिए वह माफी मांग रहा है संदेश भेजने वाले की लोकेशन झारखंड से मिली है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम वहां पहुंची हुई है सूत्र ने बताया कि मैसेज करने वाले ने खुद को लाॅरेंस गैंग का करीबी बताया था और यह भी दावा किया था कि लाॅरेंस और सलमान की दुशमनी को सुलह करवा देगा

Exit mobile version