महाकुंभ ऐप पर मिलेगी घाटों की लोकेशन महाकुंभ मेला

महाकुंभ ऐप पर मिलेगी घाटों की लोकेशन महाकुंभ मेलाsachtime

प्रयागराज के प्राचीन धार्मिक पहचान और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह ऐप तैयार किया गया है श्रद्धालु महाकुंभ से जुड़े जानकारी घाटो और मंदिरों की लोकेशन और अन्य धार्मिक स्थलों का विवरण एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं | प्रशासन ने इस डिजिटल सशक्तिकरण के जरिए प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव और भी आसान बनाने का प्रयास किया गया है |

महाकुंभ 2025 की तैयारी जोरो से  जारी है प्रयागराज में आयोजित होने वाला इस महायोजना में 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुयों के भाग लेने की संभावना है | ऐसे में मेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और मार्गदर्शन के लिए ‘महाकुंभ मेला 2025’ ऐप लॉन्च किया है | इस ऐप पर घाटों और मंदिरों की लोकेशन के साथ प्रयागराज के मुख्य धार्मिक स्थलों का वितरण भी उपलब्ध कराया गया है जिससे श्रद्धालुओं को नियत स्थान पर पहुंचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, श्रद्धालु अब अपने मोबाइल पर ‘महाकुंभ मेला 2025’ एप  का उपयोग कर घाटों और धार्मिक स्थलों की सही लोकेशन प्राप्त कर सकते है |

ऐप को डाउनलोड और ओपन करने पर इसके होम पेज पर ‘प्लान योर पिलग्रिमेज’ सेक्शन मे श्रद्धालु ‘गेट डायरेक्शन टू घाट’ विकल्प का चयन कर सकते हैं इस फीचर में श्रद्धालुओं को प्रयागराज से सात समुंदर घाटों जैसे दसवांमेध घाट, किला घाट, रसूलाबाद घाट, नौकायन घाट, महेवा घाट, सरस्वती घाट और ज्ञान गंगा घाट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा |

Leave a Comment